सुरेशचन्द गांधी हाटा संवाददाता
एएमटी न्यूज हाटा स्थानीय नगरपालिका परिषद हाटा के एक मैरिज हाल में मंगलवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 61वां स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के छः तहसीलों मे कार्यरत लेखपाल गणों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा संघ के संस्थापक स्व०मुरारी लाल शर्मा एवं वीणावादिनी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।संघ के 61वें स्थापना दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार हाटा आशीष रंजन तथा विशिष्ट अतिथि संयुक्त कर्मचारी संघ कुशीनगर के जिलाध्यक्ष प्रभुनन्द उपाध्याय जी रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष हृदयानन्द वर्मा तथा कुशल संचालन पूर्व जिलामंत्री वृजेश मणि त्रिपाठी ने किया।कार्यक्रम में संघ के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।कार्यक्रम में सामुहिक रुप से ईश वन्दना किया गया।तदोपरान्त राजस्व निरीक्षक पद पर नव पदोन्नत पाये हरिशंकर सिंह,घनश्याम शुक्ल,शिवमुरारीलाल,रामानन्द प्रसाद,नेबूलाल,अशोक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निलेश रंजन राव,जिलामंत्री योगेन्द्र गुप्ता, अरविन्द पति त्रिपाठी,संजीवन कुमार मिश्र,दिनेश लाल श्रीवास्तव,प्रद्युम्न राव,हृदयानन्द वर्मा,मनोज कुमार सिंह,विश्व प्रकाश राजन,राजू भारती,निरमा भारती,किशोरीलाल विश्वकर्मा, सचिन गुप्ता,श्याम सिंह, अमित कुमार,नितिन उपाध्याय, ज्योति गुप्ता,निरजकान्त,शिवांगी मिश्रा मौजूद रहे।