एएमटी न्यूज टीम कुशीनगर
एएमटी न्यूज भाजपा की नीतियों और योजनाओं का साइकिल द्वारा पूरे प्रदेश में प्रचार प्रसार करते हुए सन्तकबीरनगर जनपद से निकले रणविजय सिंह और अरविंद सिंह आज पडरौना नगर पहुँचे। नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल के निवास पर उनके प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर उनको सम्मानित किया साथ ही उनका स्वागत और अभिनन्दन भी किया गया। अपने सम्बोधन में पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री जायसवाल ने बताया कि भाजपा के पत्रक और प्रचार प्रसार सामग्री का वितरण करते हुए साइकिल द्वारा 55 जिलों की यात्रा की गई है जो कि अनवरत जारी है। आगामी तीन माह में सम्पूर्ण प्रदेश तक लोगों को भाजपा के पक्ष में जागरूक करने और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिलने की नींव तैयार करने के लिए उन्होंने दोनों कर्मयोगियों को धन्यवाद भी ज्ञापित किया साथ ही बताया कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा अपने शीर्ष पर है। स्वागत कार्यक्रम के दौरान उनके साथ बृजेश शर्मा, शिव मद्धेशिया अजय शर्मा, छोटु साह रवि शर्मा, अभय मारोदिया, संदीप जायसवाल, सोनु शर्मा सन्तोष चौहान, काशी राजभर पिंटू साह शशांक शर्मा साजन साह पिंटू गुप्ता राजेश जायसवाल मनोज गुप्ता अनिल जायसवाल, अभिनव चौरसिया, कृष्ण पाण्डेय सहित अन्य युवा साथी शामिल रहे।