आयुष मिश्रा कप्तानगंज संवाददाता
एएमटी न्यूज कप्तानगंज क्रिसेंट स्कूल का दूसरा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।बच्चों की जीवंत प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। लोगों से खचाखच भरे पंडाल में कुर्सियां कम पड़ गई।कार्यक्रम का शुभ औपचारिक शुभारंभ कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे,पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह एवं गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुरुआत जूनियर क्लास के आदिल,रिहान अली,रितेश मद्धेशिया,मो जैन,अदिति कुशवाहा, दिव्यांश पाण्डेय ने सरस्वती वंदना से की।गंगा जमुना तहजीब पर आधारित हनुमान चालीसा व ख्वाजा मेरे ख्वाजा की प्रस्तुति में आराध्या पाण्डेय,रुक्मणी पाण्डेय,शिवम चौधरी,अस्मिता यादव,समा सिद्दीकी वैष्णवी राय,काजल सिंह,आराध्या दुबे ने पूरे पंडाल में बैठे लोगों को भाव विभोर कर दिया। सीनियर क्लास के आर्य पाण्डेय,अर्पित वर्मा, तान्या पटेल,शीतल सिंह,खुशबू यादव,शुभम गौड़,आशुतोष सिंह आयुष सिंह ने शिव तांडव का सजीव मंचन कर कार्यक्रम को एक ऊंचाई प्रदान कर दी। बच्चों की प्रस्तुति ने एक ऐसा समा बाधा कि लोग देर रात तक ठहरने पर मजबूर हो गए।अपने संबोधन में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पढ़ाई से जब बच्चे ऊब जाते हैं,तो सांस्कृतिक कार्यक्रम की ऊर्जा उनके लिए संजीवनी का काम करती है। बच्चों के प्रदर्शन को सराहते हुए कहा कि इस आयोजन की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।बच्चे कल के भविष्य हैं इनको संभालने और सवारने का पूरा जिम्मा शिक्षकों पर होता है।पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद व मनोरंजन जरूरी है।जिससे बच्चों के भीतर आत्मविश्वास का एहसास बना रहता है।गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने कहा कि,यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है वह काबिले तारीफ है।यह निरंतर बनी रहे ताकि बच्चों का भविष्य सुदृढ़ हो सके।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध जादूगर आदित्य रैना ने जादू के अनेकों खेलों का प्रदर्शन किया जिस पर छात्र और अभिभावक झूमते नजर आए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद हसीब ने सभी आगुन्तको का आभार प्रकट किया। इस दरमियान विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद शाबिब, मुख्य प्रबंध निदेशक शिफा फातिमा, खुर्शीद आलम, नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक उर्फसोनू खेतान, रामानुज मिश्रा,अनिल खट्टर, आकाश चंद्रा,अजय राव,दिवाकर गौड़, बैजनाथ कसौधन,बैजनाथ गुप्त समेत तमाम लोग मौजूद रहे।