एएमटी न्यूज टीम कुशीनगर
एएमटी न्यूज कुशीनगर प्रकृति अनाथ आश्रम के राष्ट्रीय संरक्षक श्री श्री 108 श्री आचार्य गोविंद दास जी महाराज के निर्देश पर आश्रम के राष्ट्रीय प्रबन्धक मनोज कुमार दास ने आश्रम संगठन का पुष्पा राकेश तिवारी को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। उत्तर प्रदेश के जनपद कुशीनगर के तहसील कसया अंर्तगत ग्राम धुरिया निवासी श्री दास द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुष्पा रानी तिवारी निवासिनी मनिष कम्प्लेक्स, समोर, तालुका – पालघर, बोईसर पश्चिम, ठाणे, महाराष्ट्र के मनोनयन की जानकारी दी है। श्री दास ने विश्वास व्यक्त किया है कि आप आश्रम की कल्याणकारी नीतियों, सुखी सम्पन्न राष्ट्र व समाज निर्माण में पूरी निष्ठा से योगदान देंगी। मनोनयन पर श्रीश्री 108 श्रीमहंत बलराम दास जी महाराज, श्रीश्री108 श्रीमहंत बृजमोहन दास जी महाराज, साध्वी देवा ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लीना सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, एडवोकेट पंकज सिंह उर्फ पूजा सिंह, उत्तर प्रदेश महिला प्रदेश अध्यक्ष कथावाचक प्रियंका द्विवेदी, सलेमपुर सांसद प्रतिनिधि जगन्नाथ कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सैयद मुस्तहर जह अहमद, प्रीति यादव, कुसुम मिश्रा, आशुतोष पांडेय, संतोष यादव, राजू मिश्रा, राजकुमार पांडेय, अनिल तिवारी, राकेश पांडेय, एडवोकेट ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, अमित यादव, जयप्रकाश प्रसाद, डब्लू वर्मा, अखिलेश कुमार गोंड, टूना मिश्रा, अलका सिंह, सविता मिश्रा सहित लाखों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।