Wednesday, November 29, 2023
Homeकुशीनगरकार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है इनके बदौलत ही बड़ा से बड़ा...

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है इनके बदौलत ही बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है- विजय राव

एएमटी न्यूज टीम कुशीनगर

एएमटी न्यूज फाजिलनगर विकास खंड फाजिलनगर के ग्रामसभा सुमही बुजुर्ग में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की बैठक हुई। जिसमें आगामी 30 अक्तूबर को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार राव ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ है इनके बदौलत ही बड़े से बड़े चुनाव जीते जा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया हमारी पार्टी गरीब शोषित वंचितों की लड़ाई लड़ती है यह सभी जाति धर्म के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है। युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव ने कहा कि हमें कार्यक्रम को भव्य बनाना है इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। हमारे राष्ट्रीय नेता जमीन से जुड़ कर काम करते हैं उनके नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हमे भी जागरूक होना पड़ेगा। पथरदेवा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी प्रदेश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस और बसपा जैसी राष्ट्रीय पार्टियों से हम बहुत आगे निकल चुके हैं। अगर कार्यकर्ता इसी लगन और मेहनत से काम करते रहे तो हमारी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी की दर्जा मिल जायेगी।कार्यक्रम को अखिलेश सिंह, मनीष चंद्र कौशिक, धीरज सिंह राजपूत, अविनाश सिंह, खुशबुद्दीन अंसारी, अतुल पाण्डेय, अनुराग सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अवनीश सिंह ने किया। इस दौरान अमित राव, विवेक शर्मा, हैदर अंसारी, विशाल सिंह छोटे, गोपाल गुप्ता, नरेंद्र जायसवाल, रंजित सिंह राजपूत, कार्तिकेय गुप्ता, विकास पटेल सहित ढेरों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments